Ranveer Singh Film Pralay Shooting Starts: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रणवीर सिंह की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी है। खासकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। वहीं अब रणवीर सिंह एक और मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' (Pralay) लाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, रणवीर सिंह अपनी मूवी 'प्रलय' को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा में थे। खास बात तो यह है कि आज इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। मूवी में रणवीर सिंह बतौर एक्टर तो काम करेंगे ही, साथ ही इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के लिए Ranveer Singh ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल, मुंबई में शूट करेंगे 'Pralay'
रणवीर सिंह ने शुरू की 'प्रलय' की शूटिंग
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' (Pralay) में हेवी एक्शन थ्रिलर देखने को मिलेगा, साथ ही इसमें वीएफएक्स का भी जादू नजर आएगा। यूं तो मूवी पहले ऑस्ट्रेलिया में शूट होने वाली थी, लेकिन अब मुंबई में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म को जीवंत बनाने के लिए मेकर्स ने शहर की कई लाइव लोकेशन का इस्तेमाल किया है। जय मेहता के डायरेक्शन में तैयार हो रही इस मूवी में साउथ की टॉप एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की भी एंट्री हुई है, जो मूवी में मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ये एक पैटर्न बन गया है...' Farhan Akhtar ने बिना नाम लिए Ranveer Singh पर साधा निशाना

Ranveer Singh ने शुरू की 'प्रलय' की शूटिंग
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'प्रलय' (Pralay) दुनिया के अंत होने की संभावना के बीच खुद को बचाने की कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ रुपये तय किया गया है। 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' रणवीर सिंह के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है। मूवी को लेकर पहले खबर आई थी कि ये जोम्बी सर्वाइवल गेम पर आधारित होगी, लेकिन अब ये दुनिया के अंत के बीच खुद की रक्षा से जुड़ी मूवी बनने वाली है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'प्रलय' बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करेगी।
