बॉलीवुड

PS-1 Box Office Collection Day 4: पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन ने चौथे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कितनी हुई कमाई?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:51 PM IST

ponniyin selvan ps-1 box office collection day 4: 30 सितंंबर को रिलीज हुई मण‍िरत्‍नम की 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन- पार्ट 1' फैंस को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Image

PS-1 Box Office Collection Day 4: पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन ने चौथे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कितनी हुई कमाई?

ponniyin selvan ps-1 box office collection day 4: 30 सितंंबर को रिलीज हुई मण‍िरत्‍नम की 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन- पार्ट 1' फैंस को काफी पसंद आ रही है। चियान विक्रम, ऐश्‍वर्या राय, कार्ति, जयम रवि और तृषा जैसे दिग्‍गजों से सजी यह फिल्‍म इसी के साथ सबसे जल्‍दी 200 करोड़ कमाने वाली तमिल फिल्‍म भी बन गई है। यह फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 230 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'पोन्‍न‍ियिन सेल्‍वन-1' ने देश में सभी पांच भाषाओं में रविवार को 39.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन’ने पहले ही दिन 36.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने 34.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब चौथे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 25 से 30 करोड़ के बीच चौथे दिन कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन अकेले तमिलनाडु राज्य में ही 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 'पोन्नियिन सेल्वन' को 500 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है। यह कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित उपन्यास पर आधारित है। यह उपन्यास तमिल के महानतम उपन्यास में से एक माना जाता है। फिल्म बिजनेस के जानकार ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि दूसरे वीक में इस फिल्म की कमाई में काफी इजाफा होगा। पोन्नियिन सेल्वन-1 की कहानी चोल साम्राज्य के ईर्द-गिर्द बुनी गई है जोकि दर्शकों के लिए एक दम नया विषय है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उतसाह नजर आ रहा है।

हिंदी भाषा में ऐसी रही कमाई

इस फिल्म की हिंदी भाषा की कमाई की बात करें तो पहले दिन 2 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.85 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह हिंदी में इस फिल्म ने 8.55 करोड़ रुपये शुरुआती तीन दिन में कमाए हैं। सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ की कमाई कर ली है!

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article