बॉलीवुड

Parineeti Chopra के पिता ने दामाद राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार, हाथ जोड़कर निभाईं शादी की रस्में

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 27, 2023, 08:12 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी रचा ली है। अब परिणीति-राघव की शादी का एक और वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा नजर आ रहे हैं।

Image

Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी रचा ली है। दोनों की शादी के कई फोटोज और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों के इन वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। अब परिणीति-राघव की शादी का एक और वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा नजर आ रहे हैं। वह अपने दामाद राघव चड्ढा पर काफी प्यार बरसा रहे हैं। इसी के साथ ही पगड़ी हाथें और हाथ जोड़कर शादी की रस्में कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस का दिल पसीज गया है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

परिणीति के पापा ने की रस्में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वह दामाद राघव चड्ढा पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही शादी की रस्मों के दौरान उन्होंने हाथ भी जोड़े हुए हैं।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सभी बेटियों के पिता ऐसे ही करते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। हां बस वह सेलिब्रिटी हैं तो हमें क्यूट लग रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘परिणीति के पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article