बॉलीवुड

Tiger 3: आज आएगा ‘टाइगर का मैसेज’, तेजी से बढ़ी सलमान खान के फैंस की धड़कनें, इतने बजे मिलेगा सरप्राइज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 27, 2023, 08:00 AM IST

Tiger ka Massage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 का फर्स्ट टीजर, ‘टाइगर का मैसेज’ आज रिलीज होने वाला है, जिसका काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।

Image

Salman Khan Is All Set To Captivate Fans With 'Tiger Ka Message'. Deets Inside

Tiger ka Massage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 को इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जाना है। रिलीज से पहले अब जल्द ही फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज किया जाने वाला है। जिसे मेकर्स ने टाइगर का मैसेज नाम दिया है। आज 27 सितंबर 2023 को सलमान खान की मूवी टाइगर 3 का एक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने टाइगर का मैसेज टाइटल्ड इस वीडियो का काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है। सलमान के साथ ही फिल्म में कैटरीना कैफ का भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

आज 11 बजे आएगा ‘टाइगर का मैसेज’

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 का पहला लुक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मूवी इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो टाइगर 3 का ये खास मैसेज एक टीजर की तरह ही होने वाला है। जिसमें सलमान (Salman Khan Fans) टाइगर के अवतार में फैंस से बात करते नजर आने वाले हैं। टाइगर 3 में सलमान का लुक देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article