Raja Chaudhary on Palak-Ibrahim Dating : एक्ट्रेस श्वेता तिवारी( Shweta Tiwari) के पहले पति राजा चौधरी( Raja Chaudhary) ने अपनी बेटी पलक तिवारी और इब्राहीम अली खान( Ibrahim Ali Khan) के डेटिंग रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय रखी है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बेटी की लाइफ को लेकर खुलासा किया है और अपने दिल की बात बोली है. उन्होंने श्वेता की तारीफ करते हुए बेस्ट माँ का दर्जा भी दिया है. आइए जानते हैं राजा ने क्या कहा
पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी बेशक उनसे अलग हो गए हो लेकिन वह अब भी अपनी बेटी पर उतना ही प्यार लुटाते हैं. अपनी बेटी की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक पर कड़ी नजर रखते हैं. हाल ही में एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में उन्होंने पलक के डेटिंग रुमर्स को लेकर बात की. इब्राहीम और पलक के डेट करने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि बच्चे अब उस उम्र में आ गए हैं जब वह अपनी लाइफ के सही गलत का फैसला ले सके. उन्होंने आगे कहा कि अगर पलक किसी के साथ खुश है तो मैं भी खुश हूँ, अगर वह दुखी है तो मैं भी दुखी हूँ. बेटी की प्रोफेशनल लाइफ पर राजा ने कहा कि मुझे पलक पर गर्व है वह जैसे काम कर रही है उसे कामयाबी मिलेगी.
राजा चौधरी ने अपनी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari) के बारे में भी बात कि श्वेता की तारीफ करते हुए राजा ने कहा कि वह एक बहुत अच्छी माँ है. उसने जैसे बच्चों को पाला मुझे गर्व है. बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का 2007 में तलाक हो गया था. उसके बाद से ही दोनों बच्चे श्वेता के साथ रहते हैं.
