450 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ग्लेन मैकग्राथ का कीर्तिमान ध्वस्त

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर का विकेट लेकर स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर की 450वीं विकेट हासिल की। उन्होंने ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना दिया। जो अभी तक कोई भी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं कर पाया था। आइए विस्तार से जानते हैं कि मिचेल स्टार्क ने कौन सा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: Umesh KumarUpdated Oct 21 2026, 14:24 IST
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 07

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के फास्ट-बॉलिंग अटैक की कमान बाएं हाथ के बॉलर मिचेल स्टार्क संभाल रहे हैं। गेकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे दिन, उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके को चार रन पर आउट करके अपना पहला विकेट लिया। मंगलवार को, उन्होंने वियान मुल्डर को अपना दूसरा विकेट लिया।

स्टार्क ने पूरे किए 450 विकेटImage Credit : AP02 / 07

स्टार्क ने पूरे किए 450 विकेट

मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी ने ब्रीट्जके को कैच किया, लेकिन तीसरे दिन के खेल के सुबह के सेशन में मैट रेनशॉ ने मुल्डर का कैच लपका। वियान मुल्डर, स्टार्क के टेस्ट करियर की 450वीं विकेट रहे। वियान को आउट करके स्टार्क ने टेस्ट में अपने 450 विकेट पूरे किए। ​

बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजImage Credit : AP03 / 07

बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए 450 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। शेन वॉर्न, ग्लेन मैकग्राथ और नाथन लियोन के बाद, स्टार्क बैगी ग्रीन्स के लिए 450 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई हैं।

तोड़ा मैकग्राथ का रिकॉर्डImage Credit : AP04 / 07

तोड़ा मैकग्राथ का रिकॉर्ड

109वां टेस्ट मैच खेल रहे मिचेल स्टार्क ने वियान मुल्डर का विकेट लेकर वह सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने मैकग्राथ के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मैकग्राथ ने 23,474वीं गेंद पर अपना 450वां विकेट लिया था। स्टार्क ने 20,577 गेंद में अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किए।

मिचेल स्टार्क का अनोखा विश्व रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 07

मिचेल स्टार्क का अनोखा विश्व रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क 450 विकेट तक पहुंचने वाले पहले बाएं हाथ के गेंदबाज (स्पिनर या पेसर) हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क के बाद रंगना हेराथ (433), वसीम अकरम (414), डेनियल विटोरी (362) और रवींद्र जडेजा (356) हैं।

मैकग्राथ के बाद दूसरे Image Credit : AP06 / 07

मैकग्राथ के बाद दूसरे

वहीं, सबसे कम मैचों में 450 विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। स्टार्क ने अपने 109वें टेस्ट में अपना 450वां टेस्ट विकेट लिया, जबकि मैकग्रा ने 100 टेस्ट में 450 बल्लेबाजों को आउट किया।मुथैया मुरलीधरन के नाम सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड है। अपने 80वें टेस्ट मैच में मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 450वां विकेट लिया था।

हासिल किए तीन विकेटImage Credit : AP07 / 07

हासिल किए तीन विकेट

दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टेम्बा बावूमा ने 179 रन बनाए। मार्को यानसन और साइमन हार्मर ने 85 और 82 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। वहीं, स्टार्क के खाते में तीन विकेट रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!