बॉलीवुड

वायरल हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा की फोटो, डॉटर्स डे पर एक्टर ने लिखा खास पोस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:34 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Daughter: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंटरनेशनल डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी शोरा की फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उनके फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहां देखें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो और उनका पोस्ट।

Image

Nawazuddin Siddiqui Daughter

KEY HIGHLIGHTS
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर की बेटी शोरा की फोटो।
  • फोटोज पर फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं कमेंट।
  • डॉटर्स डे के मौके पर नवाज ने शेयर की बेटी की फोटो

Nawazuddin Siddiqui Daughter: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चे लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी नहीं है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल ये फोटो नवाज ने इंटरनेशनल डॉटर्स डे के मौके पर खुद पोस्ट की है। फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इंटरनेशनल डॉटर्स डे (25 सितंबर) के मौके पर नवाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी शोरा की फोटो शेयर की है। ये बेहद दुर्लभ मौका है जब नवाज ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। फोटो के साथ नवाज ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारी मुस्कुराहट से ज्यादा कुछ भी अनमोल नहीं है। हैप्पी डॉटर्स डे।' फोटो पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स शोरा को अपना प्यार दे रहे हैं। एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत खूबसूरत।' इसके अलावा एक्ट्रेस शीना चौहान ने लिखा, 'ये बहुत सुंदर है नवाज।'

बेटी के साथ बनाई थी रील

नवाजुद्दीन सिद्दिकी का म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ था। नवाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील भी शेयर की थी। इसमें उनकी बेटी शोरा भी नजर आ रही थीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2009 में आलिया सिद्दिकी से शादी की थी। साल 2020 में दोनों तलाक लेने वाले थे। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों ने अपना ये फैसला बदल दिया। शोरा के अलावा नवाज की एक बेटी यानी सिद्दीकी भी हैं। इसी साल उनकी वाइफ आलिया और दोनों बेटियां दुबई से वापस मुंबई लौटी थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब फिल्म हड्डी में नजर आएंगे। फिल्म से नवाज का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में नवाज एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाज के अपोजिट अवनीत कौर हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article