बॉलीवुड

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भावुक हुए मुकेश खन्ना, बोले, ' वो बड़े स्टार होने से कहीं ज्यादा बेहतर इंसान थे...'

Mukesh Khanna Remember Dharmendra: गुरुवार की शाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद देओल फैमिली ने मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया।

Image

Pics Credit: Facebook

Mukesh Khanna Remember Dharmendra: इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। देओल फैमिली ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ऐसे में अब इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए। उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की अद्भुत मानवता को दर्शाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

धर्मेंद्र की मुकेश खन्ना ने की जमकर तारीफ

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा के दौरान न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने दिवंगत अभिनेता की खूब तारीफ की। मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं बस यही बोलना चाहता हूं कि एक बहुत अच्छा इंसान हमें छोड़कर चला गया है, जिसके बारे में कभी किसी ने कुछ भी नेगेटिव बात कोई लिखता था। वो पॉजिटिव करैक्टर था, रवानगी थी। हर तरह के रोल किए हैं और जितना बड़ा स्टार था, उससे भी बड़े इंसान थे वो। बहुत बड़े-बड़े आ चुके हैं लेकिन जो इंसानियत उनके अंदर थी वो किसी के अंदर नहीं है।'

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभी शामिल हुए सभी लोगों का सनी देओल और बॉबी देओल ने हाथ जोड़कर स्वागत किया। इस दौरान मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी धर्मेंद्र की याद में उनके क्लासिक गाने गाए। धर्मेंद्र ने लगभग 6 दशकों तक फिल्मी दुनिया में काम किया। वो अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। धर्मेंद्र को याद करते हुए आज भी उनके फैन्स भावुक हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। इस फिल्म में धर्मेंद्र एक साथ अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article