बॉलीवुड

Dharmendra's Prayer Meet: सेलेब्स के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए सनी-बॉबी, उदास चेहरा देख आंखें हुईं नम

Sunny-Bobby At Dharmendra's Prayer Meet: 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा से सनी देओल और बॉबी देओल की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो पिता को अंतिम विदाई देने आए लोगों के सामने हाथ जोड़े खड़े दिखाई दिए।

Image

Sunny-Bobby At Dharmendra's Prayer Meet

Sunny-Bobby At Dharmendra's Prayer Meet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर को निधन हो गया है। 27 नवंबर की शाम देओल फैमिली ने मुंबई में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान परिवार के दोस्त और सहकर्मी और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां धर्मेंद्र को आखिरी बार श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा को 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम दिया गया, जहां सभी ने दिग्गज अभिनेता की विशाल विरासत का सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। पिता की प्रार्थना सभा में सनी देओल और बॉबी देओल सेलेब्स के सामने हाथ जोड़े हुए नजर आए।

हाथ जोड़े हुए नजर आए सनी-बॉबी

एक फैन द्वारा साझा की गई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा की अंदरूनी तस्वीर में सनी देओल और बॉबी देओल हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान सनी-बॉबी को बॉलीवुड सेलेब्स, दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करते हुए देखा गया, जो उनके पिता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने आए थे। सनी-बॉबी इस दौरान सफेद शर्ट में नजर आए। सनी पाजी के चेहरे पर पिता के जाने का गम साफ नजर आया, वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल बाकी लोगों के साथ अपना दुख बांटते नजर आए। इस प्रार्थना सभा में सनी-बॉबी के पीछे पिता धर्मेंद्र की एक विशाल तस्वीर लगी हुई दिखाई दी।

बताते चलें धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में किया गया। धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभय देओल, अमीषा पटेल, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा और अरहान खान सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आईं। "सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ" नामक यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू निगम ने इस दौरान धर्मेंद्र के कुछ क्लासिक गाने गाकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article