Mrunal Thakur Trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। एक विवाद खत्म हुआ ही था कि अब दूसरा भी शुरू हो गया। कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह बिपाशा बसु को बॉडी शेम करती नजर आई थी, अब जब उन्होंने इस वीडियो पर माफी मांगी तो उनकी एक और नई वीडियो वायरल हो गई। दरअसल मृणाल ठाकुर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ है। जिसमें वह इनडायरेक्ट तौर पर अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) के बारे में बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में जो उन्होंने जो कहा, उस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी रिजेक्ट की हुई फिल्मों पर बात कर रही है। जब इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि "आपने फिल्में रिजेक्ट की और बाद में वो बड़ी हिट हो गई, इसपर क्या कहना है"। इसके जवाब में अभिनेत्री मृणाल ने कहा कि "कोन्टरोवर्सी हो जाएगी"। लेकिन, मैंने शुरुआत में कई फिल्में रिजेक्ट की, जो बाद में बड़ी हिट हुई। उनका कहना है कि वह शुरुआत में रेडी नहीं थी, इसलिए उन फिल्मों को ना किया।
अनुष्का शर्मा पर बोली ये बात
इसके बाद मृणाल ठाकुर ने कहा कि मेरे रिजेक्ट करने के बाद वो फिल्म किसी और को चली गई। उस फिल्म से उस फ़ीमेल एक्ट्रेस को सफलता भी मिली और वो उचाइयों पर पहुँच गई। लेकिन, अब वो एक्ट्रेस काम नहीं कर रही है, मैं कर रही हूं, मेरे लिए यही सबसे बड़ी बात है। मृणाल ने यह भी कहा कि मुझे जल्दी सफलता मिलने पर विश्वास नहीं है, जो चीज़े जल्दी मिलती है वो जल्दी हाथ से चली भी जाती है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
बताते चले कि मृणाल अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के बारे में बात कर रही है। क्योंकि उन्हें सुल्तान फिल्म ऑफर हुई थी, जो बाद में रिजेक्ट कर दी और वह अनुष्का शर्मा के पास चली गई। हालांकि इस वीडियो में मृणाल ने अनुष्का के नाम का कहीं इस्तेमाल नहीं किया है। इसके वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मृणाल ठाकुर मतलबी एक्ट्रेस है।
