Shah Rukh-Priyanka recreated Don-Roma Look: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में डेब्यू करके पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। हर कोई किंग खान के मेट गाला 2025 लुक की ही बात कर रहा है। किंग खान ब्लैक कलर के सूट में मेट गाला 2025 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उनके गले में K अक्षर का लॉकेट पड़ा था। किंग खान का ये लुक सभी को पसंद आया है। अगर बात प्रियंका चोपड़ा की करें तो वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में मेट गाला 2025 में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। देसी गर्ल का स्टाइलिश अवतार भी लोगों को काफी भा रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
भले ही शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग तैयार हो कर पहुंचे हो और दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी ड्रेस के बारे में न बताया हो लेकिन इनके लुक्स लोगों को डॉन की याद दिला रहे हैं। असल में सालों पहले रिलीज हुई फिल्म डॉन के प्रमोशन के दौरान भी किंग खान और प्रियंका चोपड़ा कुछ-कुछ ऐसे ही सजे-धजे दिखाई दिए थे।
एक दौर में देसी गर्ल और शाहरुख खान के अफेयर के चर्चे आम थे। इन दोनों के अफेयर को लेकर बातें तो यहां तक थीं कि ये शादी करना चाहते हैं लेकिन किंग खान ने परिवार की खातिर प्रियंका चोपड़ा से दूरी बना ली। किंग खान से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड करियर पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया और बॉलीवुड छोड़कर विदेश चली गईं। अब देसी गर्ल निक जोनस के साथ शादी करके घर बसा चुकी हैं और किंग खान भी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
