Malaika Arora Host Lunch for Khan Family: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) ने हाल ही में अपने नए रेस्त्रा में एक लंच पार्टी रखी। इस लंच पार्टी में उन्होंने पूरे खान परिवार को इन्वाइट किया था। अरबाज खान की बहनें अर्पिता और अलविरा अपने बच्चों के साथ इस लंच पार्टी में आई थी। रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए पैपराजी ने पूरे परिवार को अपने कैमरे में कैद किया। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे थे। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वह अपने एक्स ससुराल वालों के साथ एन्जॉय कर रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कैसे अरोड़ा और खान परिवार एक साथ कैफे से बाहर निकल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा( Amruta Arora) नजर आई। दूसरी तरफ अर्पिता खान Arpita Khan) अपने बेटे के साथ आई और अलविरा अपने बच्चों के साथ नजर आई। वहीं मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) के बेटे अरहान खान( Arhaan Khan) भी इस लंच को जॉइन करते दिखाई दिए। सोहेल खान( Sohail Khan) के बेटे भी अपनी बुआ और परिवार के साथ लंच करने आए। सभी परिवार वालों को साथ देखकर फैंस भी खुश हो गए।
सोशल मीडिया पर लोग मलाइका अरोड़ा( Malika Arora) की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और उन्हें रिश्तों को समझने वाली लेडी कह रहे हैं। बात करें मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान के रिश्ते की तो, साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। डिवोर्स होने के बावजूद मलाइका अपने एक्स ससुराल वालों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती। मुश्किल घड़ी में उन्हें साथ देखा जाता है। मलाइका और अरबाज़ साथ में अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
