Sania-Shoaib are officially Divorced: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तलाक की खबरों ने सभी फैन्स को बड़ा झटका दिया है। जब से सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, तभी से अफवाहें चल रही हैं कि शोएब मलिक के साथ उनकी शादी में कुछ भी ठीक नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर से दोनों के फैन्स काफी दुखी और हैरान हैं। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहों के बीच अब इस कपल के एक करीबी ने खुलासा किया है कि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है।
इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कपल के करीबी दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया है कि वे अब आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हैं। मैं इससे अधिक का खुलासा नहीं कर सकता। लेकिन पुष्टि कर सकते हैं कि वे अलग हो गए हैं। बता दें उनका ये दोस्त पाकिस्तान में मलिक की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा थे।
भारत की टेनिस ऐस और छह ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब की विजेता ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह सीजन के अंत में रिटायर हो जाएगी। वह कथित तौर पर अलग रह रही है और बेटे इजहान की परवरिश कर रही हैं। जबकि सानिया और शोएब के तलाक के पीछे का का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि डीएनए की एक रिपोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है।
हाल ही में सानिया ने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?' इस पोस्ट के बाद से लोगों ने कयास ने लगाने शुरू कर दिए थे कि उनकी शादीशुदा लाइफ ठीक नहीं है। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और 2018 में उनका एक बेटा इजहान हुआ।
