बॉलीवुड

Love And War Update: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फर्स्ट लुक शेयर करेंगे संजय लीला भंसाली, जानिए तारीख

Love And War Update: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने रोमांटिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'लव एंड वॉर' के फर्स्ट लुक शेयर करने के लिए डेट चुन ली है। बताया जा रहा है कि मेकर्स रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म के पहले लुक को साझा करेंगे।

Image

Love And War Update

Love And War Update: संजय लीला भंसाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर हैं। दर्शक भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। बीते कई महीनों से संजय लीला भंसाली अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'लव एंड वॉर' का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। अब जो फिल्म को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म 'लव एंड वॉर' के फर्स्ट लुक को शेयर करने की प्लानिंग कर ली है।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म 'लव एंड वॉर' के पहले लुक को शेयर करने का प्लान कर लिया है। भंसाली ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। एक सूत्र ने बताया कि यह रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। कई चीजों पर चर्चा अभी जारी है। उम्मीद की जा रही कि रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल की झलक मोशन पोस्टर में दिखाई दे सकती है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा आइटम नंबर करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स वायरल होने के बाद इनकी सच्चाई सामने आई और पता चला कि प्रियंका चोपड़ा इस मूवी में कोई स्पेशल नंबर नहीं करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव एंड वॉर' अगले साल 20 मार्च के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article