Sanjay Leela Bhansali Announces Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली बीते कई दिनों से अपनी मूवीज को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उन्हें लेकर खबर थी कि वह 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) बनाने के बारे में सोच रहे हैं और जल्द ही स्टार कास्ट भी फाइनल करेंगे। लेकिन हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने नई मूवी का ऐलान किया है, जो कि लव ट्रायएंगल होने वाली है। इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म से जुड़ा पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की मूवी का नाम 'लव एंड वॉर' (Love & War) होने वाला है, जिसमें विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। पोस्ट की मानें तो फिल्म 2025 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। 'लव एंड वॉर' से जुड़ी पोस्ट में लिखा नजर आया, "हम आपके लिए ला रहे हैं संजय लीला भंसाली की एपिक सागा 'लव एंड वॉर।' क्रिसमस 2025 पर मुलाकात करते हैं।"
स्टारकास्ट देख लोग भी हुए हैरान
बता दें कि 'लव एंड वॉर' (Love & War) से जुड़ी आलिया भट्ट की पोस्ट ने लोगों को भी हैरान कर दिया है। एक यूजर ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और आलिया भट्ट फिर साथ आ रहे हैं। अब तक का बेस्ट डुओ।" वहीं दूसरे यूजर ने कास्ट की तारीफ करते हुए लिखा, "ये कास्ट तो ब्लॉकबस्टर है।" हालांकि कुछ यूजर्स ने आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर को साथ लाने पर चुटकी भी ली। यूजर ने लिखा, "कैटरीना को भी ले लेते, डबल डेट हो जाती।"
