Exclusive: संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी सीरीज हीरा मंडी के लिए चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह मोस्ट अवेटेड फिल्म इंशाल्लाह (Inshallah) के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह में शाहरुख खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं थी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय लीला भंसाली लगातार मुलाकात कर रहे हैं। दोनों ही फिल्म की कहानी पर भी चर्चा चल रही है।
सूत्रों ने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू करने जा रहे हैं। यह एक ऐसी कहानी और किरदार है, जो शाहरुख खान के व्यक्तित्व के अनुकूल है और भंसाली उन्हें अपने साथ लाने के लिए लंबे समय से बातचीत कर रहे थे। आपको बता दें, वह इस प्रोजेक्ट में गुपचुप तरीके से काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी उनके दिल के बेहद करीब है। शाहरुख खान के इस फिल्म में ऑनबोर्ड आने से समलान खान (Salman Khan) का पत्ता कट गया है। पिछले दिनों यह भी खबरें चल रहीं थी सलमान अपने करियर के लिए एक हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं, इसीलिए वह भंसाली से मिल रहे हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा, फिल्म में शाहरुख खान को फाइनल कर लिया गया है।
आपको बता दें, शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। उनकी पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इन फिल्म्स से शाहरुख खान एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की है। अब देखना यह है किस संजय लीला भंसाली और शाहरुक की यह जोड़ी क्या कमाल करती है। इससे पहले दोनों देवदास में साथ काम कर चुके हैं।
