CBFC Orders to 13 Cuts in Leo: साल 2023 की मोस्टअवेटेड फिल्म 'लियो' (Leo) इस महीने की 19 तारीख को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 'बीस्ट' की सफलता के बाद हरकोई थलापति विजय को बड़े परदे देखने के लिए बेताब है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'लियो' में थलापति विजय के साथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में दिखाई देंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'लियो' की रिलीज से पहले ही थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म 'लियो' में 13 कट्स लगाने का आर्डर दिया है।
पहले यह बताया गया था कि 'लियो' को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट क्लासिफाइड किया गया है, जिसे ऑडियंस अपने माता-पिता के साथ देख पाएगी। इस सर्टिफिकेट के अलावा सीबीएफसी ने फिल्म में 13 कट्स लगाने का निर्णय लिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इन बदलावों में फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा को म्यूट करने के लिए कहा गया है। कुछ हिंसक सीन्स में भी बदलाव किए गए हैं।
इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में थलापति विजय के साथ तृषा कृष्णन ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म में संजय दत्त को विलेन के किरदार में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। फिल्म में थलापति विजय की परफॉर्मेंस को बेहद शानदार बताया गया है
