बॉलीवुड

Lahore 1947: आखिरी सांस लेने से पहले धर्मेंद्र ने देखी थी सनी देओल की फिल्म, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

Dharmendra Watched Sunny Deol’s Lahore 1947: हाल ही में 56वें ​​इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) इवेंट के दौरान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने आखिरी सांस लेने से पहले बेटे सनी देओल की 'लाहौर 1947' देख ली थी।

Image

Pics Credit: Instagram

Dharmendra Watched Sunny Deol’s Lahore 1947: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में 56वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। आमिर खान (Aamir Khan) ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को भी याद किया। इस दौरान आमिर कहन ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले सनी देओल (Sunny Deol) की आने वाली फिल्म फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) देखी थी। आमिर खान अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि धर्मेंद्र जी के निधन से उन्हें यह फिल्म दिखाने का मौका मिल पाया।

मरने से पहले धर्मेंद्र ने देख ली थी 'लाहौर 1947'

आमिर खान ने 56वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) ने धर्मेंद्र को फिल्म 'लाहौर 1947' दिखाने पर चर्चा की। आमिर खान कहा कि वो खुद की भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ यादगार पल बिताने का बड़ा मौका मिला था। आमिर ने कहा, 'सनी देओल के साथ हमने फिल्म 'लाहौर 1947' बनाई है, उससे हमने धर्मेंद्र जी को दिखाने का सौभाग्य मिला। धर्मेंद्र ने निधन से पहले ही यह फिल्म देख ली थी।' उन्होंने आगे कहा, 'भले ही यह मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें यह फिल्म देखने का मौका मिला। यह उनकी पसंदीदा कहानियों में से एक रही है।'

आमिर खान 56वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहे थे। यही वजह है कि वो मुंबई में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो पाए थे। आमिर खान ने यह भी बताया था कि बीते 1 साल के अंदर उन्होंने धर्मेंद्र से लगभग 7 से 8 बार मुलाकात की थी। आमिर खान को धर्मेंद्र के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता था। बता दें कि 'लाहौर 1947' आमिर खान द्वारा निर्मित है। इस मूवी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। यह असगर वजाहत के फेमस ड्रामा 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी' पर आधारित है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article