बॉलीवुड

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बड़े परदे पर फिर दिखेगा कॉमेडियन कपिल शर्मा का जलवा !! अब्बास-मस्तान ने संभाली कमान

Kapil Sharma's Kis Kisko Pyaar Karoon 2: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार मेकर्स ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की सुपरहिट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' (Kis Kisko Pyaar Karoon) के सीक्वल को बनाने की तैयार कर ली है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।

Image

Kis Kisko Pyaar Karun

Kapil Sharma's Kis Kisko Pyaar Karoon 2: साल 2015 में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' (Kis Kisko Pyaar Karoon) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में कपिल शर्मा की एक्टिंग और उनकी कॉमेडी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। 'किस किसको प्यार करूं' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने लगभग 9 सालों के बाद फिल्म के सीक्वल को बनाने की प्लानिंग की है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) के कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर लिया है। फैन्स भी उन्हें एक बार फिर कॉमेडी की दुनिया में वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। कपिल शर्मा को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी जाए।

कपिल शर्मा स्टारर 'किस किसको प्यार करूं' को डायरेक्ट करने का जिम्मा अनुकल्प गोस्वामी ने उठाया है। अनुकल्प ने फिल्म के पार्ट की राइटिंग में सहयोग किया था। फिल्म के सीक्वल की राइटिंग भी अनुकल्प ने की थी। दूसरी ओर अब्बास-मस्तान इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेंगे। फिल्म रतन जैन द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। फीमेल लीड्स की कास्टिंग की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पहले की तरह मेकर्स इसके सीक्वल में भी कई अदाकाराओं की कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 'किस किसको प्यार करूं 2' के अलावा कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के दूसरे सीजन को नेटफ्लिक्स पर भी लेकर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article