Siddhanth Kapoor Drugs Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई और एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धांत कपूर का नाम काफी विवादों में रहा है। इसी बीच सिद्धांत कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसे जानने के बाद सिद्धांत कपूर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सिद्धांत कपूर को 2022 के चर्चित बेंगलुरु रेव पार्टी ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से सिद्धांत कपूर के फैंस काफी खुश नजर आए। तो चलिए जानते हैं सिद्धांत कपूर के पुराने मामले में क्या अपडेट आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Eetha First look: सुपर से ऊपर लगीं Shraddha Kapoor, लोग बोले- 'मूवी पक्का हिट होगी...'
रद्द हुई FIR
एक्टर सिद्धांत कपूर एक बार फिर से रेव पार्टी ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। Bar and Bench की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेव पार्टी ड्रग्स केस में सिद्धांत कपूर खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस फैसले के साथ करीब चार साल से चल रहा ये मामला सिद्धांत कपूर के लिए खत्म हो गया है। जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने 9 जुलाई को दिए अपने फैसले में कहा कि पूरा मुकदमा सिर्फ एक प्राइवेट लैबोरेटरी के अनरिलायबल यूरिन टेस्ट पर आधारित था। कोर्ट ने इन टेस्ट रिपोर्ट्स को काफी कमजोर और अविश्वसनीय माना। आपको बता दें कि ये मामला जून 2022 का है, जब बेंगलुरु पुलिस ने एक होटल में चल रही पार्टी पर छापा मारा था। पुलिस ने सिद्धांत कपूर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बाद Shraddha Kapoor ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर हासिल किया ये मुकाम
एक्टर ने शुरुआत में कही थी ये बात
शुरुआत से ही सिद्धांत कपूर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर कभी ड्रग्स नहीं लिए। 2022 में जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तब भी उनके पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे। इसके बाद उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फिर भी ये मामला काफी लंबे समय तक उनके पीछे लगा रहा, जिसकी वजह से श्रद्धा कपूर के भाई को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
