बॉलीवुड

Kiara Advani नहीं बनेंगी मीना कुमारी की बायोपिक का हिस्सा? डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। फैंस बेस्रबी से एक्ट्रेस के घर आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि कियारा आडवाणी मीना कुमारी की बायोपिक में लीड रोल करने वाली हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Kiara Advani

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक से धमाकेदार वापसी करने वाली है। पहले चर्चाएं थीं कि कृति सेनन को इसके लिए चुना गया है, लेकिन अब खबरें हैं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म के कॉन्ट्रेक्ट में साइन करने के करीब हैं, लेकिन हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या बोला है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने कहा-"यह सब एक तर्क है। मैं अभी न्यूयॉर्क में हूं और जुलाई के अंत तक मुंबई वापस आऊंगा और उसके बाद ही मैं अपना नैरेशन शुरू करूंगा। मैं सबसे पहले कमाल अमरोही की कास्टिंग को फाइनल करने जा रहा हूं। तब तक मैं मीना कुमारी जी के रोल के लिए कास्टिंग पर आगे नहीं बढ़ूंगा।" निर्देशक ने माना कि बायोपिक की कास्टिंग को लेकर अफवाहें फैलती रहती हैं, लेकिन वह सितंबर तक कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते।

कियारा आडवाणी को लेकर दिया ये जवाब

डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा से पूछा गया कि वो इस रोल के लिए कियारा आडवाणी से संपर्क कर रहे हैं क्या? उन्होंने बताया, "हमने इस रोल के लिए बातचीत की है। वह प्रेग्नेंट हैं और कुछ समय के बाद मां बनने वाली हैं। अब डिलीवरी से पहले के कुछ महीनों में इस पर चर्चा करना सही नहीं है।"

कौन है मीना कुमारी

मीना कुमारी का रियल नाम महजबीन बानो था। मीना कुमार की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के रूप में होती थी। बता दें मीना कुमार को ‘ट्रेजडी क्वीन’ भी कहा जाता था। एक्ट्रेस को ‘बैजूबावरा’, ‘परिणीता’, ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘काजल’ और ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 38 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा बोल दिया था। मीना कुमारी चार बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत चुकी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article