Kiara Advani and Sidharth Malhotra Baby Girl: बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी निजी जिंदगी को परदे के पीछे हमेशा से छुपाते आए हैं। शादी हो या बच्चे का जन्म हमेशा से कपल ने मीडिया और लोगों के कैमरे से दूर रखा। इसी साल 15 जुलाई 2025 को कियार और सिद्धार्थ ने अपनी जिंदगी में बेटी का स्वागत किया था। हालांकि अभी तक कपल ने बेटी की झलक तो दूर नाम तक नहीं रिवील किया था। अब फैंस का ये इंतजार कपल ने खत्म करते हुए पोस्ट शेयर कर डाला जिसे देखिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी बेटी का नाम 'सरायाह मल्होत्रा' (Saraayah Malhotra) रखा है। इसी के साथ तस्वीर भी शेयर की है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा ने अपने हाथों में बेटी के पैर पकड़े हैं। नाम 'सरायाह' कियारा और सिद्धार्थ के नाम को मिलाकर रखा गया। कपल्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा।' बेटी के जन्म के चार महीने बाद कपल ने नाम रिवील किया। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी अपने बेटे का नाम 'नीर' रिवील किया था। फैंस और पूरा बॉलीवुड सिद्धार्थ और कियारा की बेटी को अपनी दुआएं दे रहा है। हालांकि फैंस को अभी सरायाह मल्होत्रा का चेहरा देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
बॉलीवुड सेलेब्स जैसे शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, बनीता संधू, संजय कपूर जैसे कलाकारों ने सिद्धार्थ और कियारा की बेटी पर प्यार लुटाया। बात करें कियारा की तो वे इस समय अपनी बेटी की परवरिश में बीजी हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बीजी हैं। साल 2023 में कपल ने धूमधाम से शादी की थी। कियार और सिद्धार्थ फिल्म 'शेरशाह' के लिए काफी फेमस है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने बड़े परदे पर आग लगा दी थी। आज भी कियारा और सिद्धार्थ को फिल्म 'शेरशाह' के कैप्टेन विक्रम बत्रा और गर्लफ्रेंड डिंपल के रूप में देखा जाता है।
