बॉलीवुड

न्यू मॉम कियारा आडवाणी को ऐसे मिली जन्मदिन की ट्रीट, एक्ट्रेस ने शेयर की खास बर्थडे केक की तस्वीर

Kiara Advani Share Birthday Post : बीती रात गुरुवार को कियारा आडवाणी( Kiara Advani) ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के लिए ये बर्थडे खास था। क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ ये जन्मदिन मना रही हैं। इस खास जन्मदिन पर उन्होंने कैसे एन्जॉय किया आइए आपको दिखाते हैं ।

Image

Pic Credit: Kiara Advani Instagram

Kiara Advani Share Birthday Post: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) की खुशी इन दिनों सांतवें आसमान पर है। अभिनेत्री कुछ ही दिन पहले मां बनी है और उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। मां बनने के बाद एक्ट्रेस का ये पहला जन्मदिन है जो बहुत खास रहा। कियारा ने इस बार स्पेशल केक काटा जिसकी फोटो फैंस के साथ भी शेयर की। कियारा के लिए जन्मदिन बहुत खास रहा जिसका पता उनकी लेटेस्ट पोस्ट से चल रहा है। अभिनेत्री ने अपने दिल की बात शेयर की है। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल केक की फोटो शेयर की है। ये केक स्पेशल इसलिए क्योंकि इसपर एक मां को बेबी गोद में लिए दिखाया गया है। साथ ही केक पर लिखा है 'न्यू मॉम' को जन्मदिन की बधाई। सफेद पंखों से सजा ये केक देखने के टेस्टी भी लग रहा है। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा -"मेरा सबसे खास जन्मदिन मेरे जीवन के प्यारों से घिरा हुआ - मेरा बच्चा, मेरे पति और मेरे माता-पिता - और हमारे दोनों गाने बार-बार बज रहे हैं क्योंकि हम इस शानदार साल में कदम रख रहे हैं। बेहद आभारी और धन्य महसूस कर रही हूँ। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।" फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट किए।

कियारा-सिद्धार्थ की फिल्में

बात करें दोनों स्टार्स के वर्कफ्रंट की तो कपल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कियारा आडवाणी( Kiara Advani) जहां वॉर 2( War 2) में नजर आने वाली है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा 'परम सुंदरी' ( Param Sundari) लेकर आ रहे हैं। वॉर 2 से कियारा आडवाणी का गाना 'आवन जावन' रिलीज हुआ है और सिद्धार्थ मल्होत्रा का गाना 'परदेसिया' भी अभी रिलीज हुआ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article