Kiara-Sidharth to launch production house: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो केवल एक्टिंग से ही पैसा नहीं कमाते हैं बल्कि उनके कई साइड बिजनेस भी चल रहे हैं। ऐसा ही कारनामा अब बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ मिलकर एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने का मन बनाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले हाल ही में कार्तिक आर्यन ने भी अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'अंधभक्त' वाले बयान पर Isha Koppikar के समर्थन में आईं Kangana Ranaut, बोली 'बहुत अच्छे से समझाया...')
एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन में कदम रखेंगे सिद्धार्थ
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘शेरशाह’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के बीच खुद की अलग पहचान बनाई है। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा को लगता है कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स कम मिल रहे हैं, जो अभिनेता के करियर को अगले स्तर तक ले जा सकें। यही वजह है कि अब दोनों ने मिलकर दूसरे निर्माताओं का इंतजार करने के बजाय खुद ऐसे मौके तैयार करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने का फैसला लिया है। आगे चलकर प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली फिल्मों में सिद्धार्थ अहम रोल में नजर आ सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करेंगे हॉलीवुड स्टार Will Smith? मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग)
कियारा संभालेंगी क्रिएटिव फैसलों की जिम्मेदारी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रोडक्शन हाउस में कियारा की भूमिका भी काफी अहम होगी। वह फिल्मों से जुड़े क्रिएटिव फैसलों और प्रोडक्शन से जुड़े कामों पर नजर रख सकती हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से दोनों लोगों के बीच दिलचस्प और शानदार कहानियां पेश करते दिखाई देंगे। यानी फिल्मों के चुनाव से लेकर कहानी को पर्दे पर पेश करने तक, उनकी पसंद को प्राथमिकता दी जाएगी। आने वाले दिनों में कियारा आडवाणी को यश के फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास फिल्म 'वन' भी है।
