बॉलीवुड

खुशी कपूर को प्लास्टिक बुलाने वालों को मिला करारा जवाब, लवयापा एक्ट्रेस बोली 'ये कोई बड़ी बात नहीं...'

Khushi on her plastic surgery: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लवयापा (Loveyapa) से डेब्यू करने जा रही अदाकारा खुशी कपूर (Khushi Kapoor) इन दिनों अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में हैं। खुशी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए स्वीकार किया है कि उन्होंने चेहरे में बदलाव के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लिया है।

Image

Khushi Kapoor

Khushi on her plastic surgery: बोनी कपूर और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही लवयापा नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जिसमें उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी दिखाई देंगे। खुशी कपूर की ताजा तस्वीरें देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए कई सारे कॉस्मेटिक ट्रांसफॉरेमेशन कराए हैं, जिससे उनका चेहरा पूरा बदल चुका है। खुशी कपूर ने फिल्म लवयापा की रिलीज से पहले इन चीजों पर बात की और कहा है कि ये सारी चीजें आज के वक्त में नॉर्मल हैं।

क्या खुशी कपूर ने लिप जॉब और नोज जॉब कराई है?

लवयापा एक्ट्रेस खुशी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए स्वीकार किया है कि उन्होंने सुंदरता को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक और मेडिकल साइंस का सहारा लिया है। अदाकारा के अनुसार, 'मुझे नहीं लता है कि ये चीजें आज के समय में बहुत बड़ी बात है। लोग जब प्लास्टिक जैसे शब्द बोलते हैं तो उन्हें लगता है कि वो ऐसा बोलकर सामने वाले की बेइज्जती कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।'

खुशी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैंने बीते दिनों ही अपनी आईब्रोज पर काम कराया है। मुझे लगता है कि मेरी आईब्रोज काफी घनी हैं लेकिन करीब से देखने पर पता चलता है कि इनमें काफी गैप है, इसीलिए मैंने इन्हें थोड़ा फिल कराया है। ये ट्रीटमेंट कराने के बाद मैं 10 दिन तक आईब्रोज को धुल नहीं नहीं सकती हैं, जिस कारण ट्रीटमेंट करने वालों ने मुझे इन्हें ढकने के लिए शील्ड जैसी चीज दी है। एक दिन मैंने अपने दोस्तों को इसकी पिक यूं ही भेज दी। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा, वो काफी नॉर्मल थे।' खुशी कपूर ने इशारों-इशारों में ट्रोल्स को जवाब दिया है कि उन्हें भद्दे कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता है। वैसे खुशी अकेली ऐसी अदाकारा नहीं हैं, जिन्होंने मेडिकल साइंस का सहारा लिया है। उनसे पहले भी कई अदाकाराएं सुंदर दिखने के लिए चेहरे में बदलाव करवा चुकी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article