HBDSRK: आया चांद आया...छत पर मेरा Shah Rukh Khan आया

Shah Rukh Khan Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। किंग खान ने मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन किया है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं।

Authored by: Kumar SarashUpdated Nov 2 2026, 19:40 IST
शाहरुख खान ने फैंस का बना दिया दिनImage Credit : Zoom/chatgpt01 / 05

शाहरुख खान ने फैंस का बना दिया दिन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन हो और मन्नत के बाहर जश्न न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! हर साल की तरह इस बार भी किंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम उनके घर के बाहर उमड़ पड़ा। अपने चहेते सितारे के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे फैंस को उस पल का इंतजार था, जब शाहरुख अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन करेंगे। आखिरकार, यह खास पल आया और किंग खान ने अपने अंदाज में फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रही है।

Mannat की बालकनी से शाहरुख ने किया फैंस का अभिवादनImage Credit : Zoom/chatgpt02 / 05

Mannat की बालकनी से शाहरुख ने किया फैंस का अभिवादन

शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर बाहर खड़े लोगों का प्यार स्वीकार किया। अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था।

फैंस हुए क्रेजीImage Credit : Zoom/chatgpt03 / 05

फैंस हुए क्रेजी

शाहरुख की एक झलक देखने के लिए जुटी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए लोगों की दीवानगी आज भी बरकरार है। शाहरुख खान के जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी से उनका सामने आना अब एक खास परंपरा बन चुका है। हर साल फैंस को उम्मीद रहती है कि उनका पसंदीदा सितारा बाहर आकर उन्हें बधाई स्वीकार करने का मौका देगा।

'KING' के गाने ने भी बनाया दिन खासImage Credit : Zoom/chatgpt04 / 05

'KING' के गाने ने भी बनाया दिन खास

इस बार जन्मदिन के मौके पर शाहरुख की आने वाली फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए भी सामने आया। ऐसे में फैंस के लिए जश्न दोगुना हो गया। एक तरफ बालकनी से किंग खान की झलक मिली, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म के गाने ने उत्साह बढ़ा दिया। 61 साल की उम्र में भी शाहरुख का स्टारडम और फैंस का प्यार चर्चा में है।

शाहरुख खान करेंगे वापसीImage Credit : Zoom/chatgpt05 / 05

शाहरुख खान करेंगे वापसी

बताते चलें कि साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब सभी को शाहरुख खान की फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!