Dharmendra and Prakash Kaur: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol Wedding) की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब एक फोटो में धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ वाइन पीते दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स हेमा मालिनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। करण देओल से अपनी शादी के कुछ अनोखे पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में वह फैलिमी और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इन फोटोज पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। करण की शादी में हेमा मालिनी का परिवार नजर नहीं आया है, ईशा देओल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। आइए धर्मेंद्र और प्रकाश की फोटो पर एक नजर डालते हैं।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर एक साथ
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने साल 1954 में 19 साल की उम्र में ही प्रकाश कौर से शादी कर ली थी, इस बात को अब करीब 70 साल हो चुके हैं। प्रकाश और धर्मेंद्र के चार बच्चे भी हैं। हालांकि फिल्मी करियर में लोकप्रियता हासिल करने के बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो जाता है और दोनों शादी भी कर लेते हैं। इस बीच अब करण देओल की शादी में दोनों एक साथ नजर आए हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश ने एक साथ मिलकर दृशा और करण को आशिर्वाद दिया। अब एक और तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हेमा मालिनी की उड़ाई खिल्ली
सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस अब हेमा मालिनी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं तो सोच रहा हूं की हेमा जी के दिल पर फिलहाल क्या बीत रही होगी।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में कितने प्यार लग रहे हैं।'
