बॉलीवुड

Aamir Khan की बेटी के रिसेप्शन में जाना Kangana Ranaut को पड़ा महंगा, यूजर्स बोले- कल तक तो दुश्मनी थी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2024, 10:14 AM IST

कंगना रनौत आमिर खान की बेटी इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस रिसेप्शन में गोल्डन पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। एक्ट्रेस का रिसेप्शन में जाना लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना हैं कि कल तो ये आमिर पर तंज कस रही थीं।

Image

Kangana Ranaut (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स से पंगा लेती हुए नजर आती हैं। इस लिस्ट में आमिर खान (Aamir Khan) का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस कई बार आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर चुकी हैं। दोनों के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं है। इसके बावजूद एक्ट्रेस आमिर की बेटी इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं। एक्ट्रेस को रिसेप्शन पार्टी में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए। यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक्ट्रेस आमिर की बेटी इरा के रिसेप्शन में पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। एक्ट्रेस पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने रिसेप्शन पार्टी में आमिर और उनके परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत

लोगों का कहना है कि कल तक तो ये दुश्मनी निभा रही थी। एक यूजर ने लिखा, इंडस्ट्री में सब चलता है। दूसरे यूजर ने लिखा, कल तक आमिर को बेचारा कह रही थी और आज खुद रिसेप्शन में पहुंंच गई। एक्ट्रेस ने एक महीने पहले आमिर को बेचारा बुलाया था। इससे पहले भी एक्ट्रेस आमिर को खरी खोटी सुना चुकी हैं। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस साल एक्ट्रेस की इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article