वेब सीरीज

Prime Video की ये 5 वेब सीरीज नहीं देखीं, तो बहुत कुछ मिस कर दिया!!

Prime Video Thriller Series: प्राइम वीडियो पर एक से एक भौकाली और थ्रिलर से भरी सीरीज है, जिन्हें देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे। इन सीरीज की कहानी सबसे अलग है।

Image

प्राइम वीडियो की 5 भौकाली सीरीज (pic credit-prime video/chatgpt)

Prime Video Thriller Series: अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद है, तो प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आपके लिए शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां ऐसी कई सीरीज हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से आखिर तक आपको बांधे रखेगी। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले खुलासे आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। इस लिस्ट में मिर्जापुर (Mirzapur) से लेकर द फैमिली मैन तक के नाम शामिल है। आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Prime Video Mystery Thriller: चाणक्य के चाचा भी नहीं सुलझा पाएंगे इन 5 सीरीज की गुत्थी, हो जाएंगे फेल)

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन प्राइम वीडियो की सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने शानदार अभिनय किया है। दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी। इस सीरीज को देखकर आप पक्का सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे।

मिर्जापुर

अगर आपको क्राइम और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद हैं, तो प्राइम वीडियो पर मौजूद यह वेब सीरीज जरूर देखें। यह सीरीज क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए शानदार ऑप्शन है। इसमें पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल तक ने गर्दा उड़ा दिया है। अगर आपने ये सीरीज अबतक नहीं देखी तो इसे आज ही देख लें।

पाताल लोक

पाताल लोक प्राइम वीडियो की सबसे लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज एक पुलिस अफसर की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। इस सीरीज में मिस्ट्री भी जबरदस्त है।

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री प्राइम वीडियो पर मौजूद एक हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जिंदगी से प्रेरित है। सीरीज में रहस्यमयी घटनाओं, डरावने अनुभवों और अनसुलझे मामलों की जांच दिखाई गई है।

द नाइट मैनेजर

अगर आप एक बेहतरीन और थ्रिलर से भरी स्पाई सीरीज देखना चाहते है तो वेब सीरीज द नाइट मैनेजर आपके लिए बेस्ट है। इस सीरीज के दोनों सीजन को आप प्राइम वीडियो पर आराम से देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी आपको अंदर से पक्का हिला देगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article