एजुकेशन

IDBI Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली सीधी भर्ती; बिना लिखित परीक्षा के पाएं नौकरी, आज से करें अप्लाई

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज 14 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। जानें उम्र, योग्यता से लेकर सब कुछ

Image

Imge (idbi.bank.in)

IDBI Bank SO Recruitment 2026 Apply Online Begins: बैंकिंग सेक्टर में एक शानदार और बड़े पद पर करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज 14 जुलाई 2026 से खुल चुकी है। यह भर्ती कोई साधारण क्लर्क या पीओ पद के लिए नहीं है, बल्कि यह सीधे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए है, जिसमें बेहतरीन सैलरी और बड़ा पद (Scale II, III और IV) मिलने वाला है।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 जुलाई 2026 (आज से)
अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 26 जुलाई 2026
योग्यता/उम्र की गणना की कट-ऑफ डेट:1 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क (IDBI Bank SO Vacancy 2026)

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS): 1050 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग (SC/ST/PWD): 250 रुपये

पदों की संख्या और विभाग

बैंक इस बार कुल 31 पदों पर भर्ती कर रहा है। ये पद डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और मैनेजर के स्तर के हैं। विभाग-वार सीटों की संख्या इस प्रकार है:

ऑडिट - इनफॉर्मेशन सिस्टम (IS): 10 पद
इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD):8 पद
लीगल (कानून विभाग): 9 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर: 4 पद

बिना परीक्षा के सीधे इंटरव्यू से सिलेक्शन

उम्मीदवारों को किसी लंबी-चौड़ी या मुश्किल लिखित परीक्षा (Written Exam) से नहीं गुजरना है:

  • पहला चरण: आपके द्वारा भेजे गए फॉर्म, पढ़ाई के नंबरों और वर्क एक्सपीरियंस (अनुभव) के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) किया जाएगा।
  • दूसरा चरण: शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सीधे ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

ध्यान रहे

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से उसके काम के अनुभव (Experience) पर टिकी है। फॉर्म भरते समय केवल जॉइनिंग लेटर न लगाएं, बल्कि अपनी पिछली या वर्तमान संस्था से मिला वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट अपलोड करें, जिसमें आपके काम की प्रोफाइल साफ लिखी हो।

इंटरव्यू और जीडी (GD) की तैयारी

चूंकि कोई लिखित परीक्षा नहीं है, इसलिए पूरा कॉम्पिटिशन इंटरव्यू पर निर्भर करेगा। इंटरव्यू में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आपके बैंकिंग ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट (IT/Legal के संदर्भ में) और रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा गाइडलाइंस से जुड़े व्यावहारिक सवाल पूछे जा सकते हैं।

बॉड की शर्त (Hidden Clause)

आईडीबीआई बैंक में आमतौर पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए एक निश्चित अवधि का सर्विस बॉन्ड (Service Bond) होता है। हालांकि डिटेल नोटिफिकेशन में इसकी सटीक तारीख और राशि दी गई होती है, फिर भी ज्वाइन करने से पहले इस क्लॉज को अच्छे से पढ़ लें कि क्या आप उस अवधि के लिए कमिटेड हैं या नहीं।

एक नजर नोटिफिकेशन पर: IDBI Bank Recruitment 2026 Notification

अधिक जानकारी के लिए आपको idbi.bank.in पर जाने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article