IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: भारतीय टीम इग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवाने के बाद आज यानि 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। वनडे टीम में दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो रही है। साल 2027 वनडे विश्वकप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
वनडे सीरीज में रो-को की वापसी
विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल (KL Rahul) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर की नाकामी के बाद वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नए प्रारूप में टीम इंडिया को जीत दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। 39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द ही 38 साल के होने वाले विराट कोहली में अब भी जोश और जुनून बरकरार है। वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। दोनों का लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है।
मिशन 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज गंवाने के बाद वनडे सीरीज में अपनी साख बचाने के लिए भी खेलेगी। इसके अलावा टीम इंडिया को अलगे साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। यह सीरीज एक तरह से उस वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर भी देखी जा रही है। रोहित और कोहली ने पिछले कई वर्षों में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है।
IND vs ENG 1st ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच? (When IND vs ENG Match Play)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच आज (14 जुलाई) खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच? (Where To Play IND vs ENG ODI Match)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टेन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच? (IND vs ENG Match Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद सुबह 11:00 बजे फेंकी जाएगी। वहीं भारतीय समयानुसार इस मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 03:00 बजे फेंकी जाएगी।
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ENG Live Telecast)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
