बॉक्स ऑफिस

Merry Christmas B.O Collection: दूसरे दिन Katrina की फिल्म का चला जादू, कमाई में हुई बढ़ोतरी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2024, 09:24 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 2:कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने ओपनिंग डे से अच्छा बिजनेस किया। आइए बिना देर किए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की।

Image

Merry Christmas Box Office Collection (credit pic: instagram)

Merry Christmas Box Office Collection Day 2: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म मेरी क्रिसमस की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। फिल्म की दमदार कहानी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। आइए जानते हैं अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने हिंदी और तमिल वर्जन में दूसरे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.55 करोड़ की कमाई की थी।

मेरी क्रिसमस ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

फिल्म ने कुल मिलाकर 6.05 करोड़ का बिजनेस किया है। 13 जनवरी को हिंदी वर्जन में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेंट 18.15 % था। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा बिजनेस करेगी। थ्रिलर- सस्पेंस मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में कैटरीना, विजय के साथ संजय कपूर, टीनू आनंद समेत कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

फिल्म में कैटरीना और विजय के काम को लोगों ने पसंद किया है। एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल ने कहा था, जिस तरह से श्रीराम राघवन की स्टोरी में कैटरीना ने मारिया का रोल प्ले किया है। वो काबिले तारीफ है। ये उनके करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है। विक्की के अलावा डायरेक्टर एटली ने भी कैटरीना और विजय के काम की तारीफ की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article