साउथ मूवीज

महारानी के देश में सीएम विजय की मूवी Jana Nayagan ने गाड़ा झंडा, रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

jana nayagan update: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने यूके में एडवांस बुकिंग से शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है।

Image

जना नायगन को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram/chatgpt)

Jana Nayagan Update: तमिलनाडु के सीएम विजय ( CM Vijay) की आखिरी फिल्म जना नायकन (Jana Nayagan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में फिल्म जना नायकन को सेंसर बोर्ड ने भारत में हरी झंडी दी है। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को मूवी में कई बदलाव करने को कहा है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही यूके में गर्दा उड़ा दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-थलापति विजय की Jana Nayagan को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट)

जना नायगन को लेकर आया अपडेट

24 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म जना नायकन ने ब्रिटेन में एडवांस बुकिंग से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर विदेशों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि यू.के. के दर्शकों को फिल्म का पूरा और बिना कट वाला वर्जन देखने को मिलेगा। फिल्म के यू.के. डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि 'जना नायकन' ब्रिटेन के सिनेमाघरों में बिना किसी कट के रिलीज होगी। फिल्म को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने 15 रेटिंग के साथ पास किया है। यानी वहां फिल्म का ओरिजिनल वर्जन दिखाया जाएगा।

यूके में जना नायगन ने मचाया धमाल

बताते चलें कि यूके में जैसे ही सिनेवर्ल्ड पर एडवांस बुकिंग शुरू हुई, लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में टिकट खरीद लिए। डिस्ट्रीब्यूटर के मुताबिक, पहले ही घंटे में हजारों टिकट बिक गए। 'जना नायकन' का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस ने बनाया है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेकरार हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article