आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी के हर फंक्शन में बन्नो की सहेली आलिया भट्ट अलग ही चमक रही थीं। आलिया ने शादी में वाकई अपने क्लासिक फैशन से चार चांद लगा दिए थे। बनारसी साड़ी ड्रेस से लेकर प्री ड्रेप्ड साड़ी, सूट हर लुक में कपूर खानदान की बहुरानी की अदाएं देखने लायक थीं। बेशक ही आलिया भट्ट के ये सारे ही लेटेस्ट लुक्स इस वेडिंग सीजन की हाइलाइट बन गए हैं। अगर आप भी अपनी किसी सहेली या परिवार की शादी में जा रही हैं, तो ब्राइड्समेड्स के लिए आलिया के लुक्स को रिक्रिएट करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - पार्लर का खर्चा बचाइए, यूं खुद बनिए मेकअप आर्टिस्ट
आकांक्षा के रिसेप्शन के लिए आलिया भट्ट ने एकदम ही रॉयल, यूनीक और ट्रेडिशनल लुक वाली साड़ी पहनी थी। रिसेप्शन के लिए आलिया ने डिजाइनर निधि की कस्टम अजरख, मिरर और रेशम के खूबसूरत काम वाली साड़ी पहनी थी।
इस तरह की साड़ियां शादी सीजन के लिए तो एकदम ही परफेक्ट हैं। इस साड़ी के रंग से लेकर बुनाई तो आलिया भट्ट की स्टाइलिंग सब कुछ गजब की लगी। डोरी बैक वाला फूल स्लीव्स ब्लाउज और ओपन सीधा पल्ला ड्रेप के साथ आलिया ने अपना लुक कम्पलीट किया था। मेकअप, हेयर और आलिया भट्ट की ज्वेलरी भी काफी ज्यादा सुंदर लगी।
मेहंदी तो संगीत के लिए आलिया भट्ट ने बहुत ही एलीगेंट लुक्स चुने थे। सेहली के संगीत के लिए कपूर खानदान की बहुरानी ने चटक बैंगनी चीना चीनी साड़ी पहनी हुई थी। बटन, कॉर्सेट ब्लाउज के साथ हाल्फ ड्रेप्ड साड़ी बहुत ही मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का फ्युजन लग रही थी। इस साड़ी पर खास पारसी गारा और बनारसी बुनाई की हुई थी। इस लुक के साथ आलिया ने सिंपल सा पर्ल चेन वाला हंसली चोकर और लटकन वाली ईयररिंग्स पहनी हुई थी। स्लीक बन और आलिया स्पेशल ग्लॉसी मेकअप लुक में ग्लैम एड कर रहा था। इसी के साथ मेहंदी फंक्शन के लिए आलिया ने सिंपल सा ग्रीन बनारसी सूट पहना हुआ था।
शादी के लिए आलिया भट्ट ने बहुत ही खूबसूरत लुक वाली नीले रंग की टिश्यू सिल्क रफल साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी के साथ वाला ब्लाउज तो ज्वेलरी, मेकअप, हेयरस्टाइल सब एकदम ही इंडियन प्रिंसेस वाइब्स दे रहा था। बेशक ही अपने सारे वेडिंग गेस्ट लुक्स के साथ आलिया भट्ट ने मेजर फैशन गोल्स सेट कर दिए हैं।
