बॉलीवुड

Pathaan की सक्सेस पर बौखलाईं कंगना रनौत, बोलीं- वो सिर्फ एक फिल्म है गूंजेंगे तो सिर्फ जय श्री राम...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 04:26 PM IST

Kangana Ranaut slam shahrukh khan Pathaan: एक्ट्रेस कंगना रनौत शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि लोगों को ज्यादा उम्मीद करने की जरूरत नहीं है।

Image

kangana and shahrukh khan (credit pic: instagram)

Kangana Ranaut slam shahrukh khan Pathaan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में ताबड़ तोड़कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जहां एक तरफ पठान को लोगों का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। पठान की सक्सेस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ट्विटर पर फिल्म को लेकर लगातार कमेंट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, पठान उन सभी लोगों को सीधा जवाब है, जो पूछ रहे थे कि नरेंद्र मोदी के बाद कौन आएगा। कंगना की हाल ही में ट्विटर पर वापसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर कमेंट किया है।

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, जो लोग पठान को नफरत पर जीत बता रहे हैं, मैं उनसे सहमत हूं। लेकिन किसके ऊपर किसकी नफरत है? कौन टिकट खरीद रहा है और कौन इसे सक्सेसफुल बना रहा है। ये भारत का प्यार है, जहां 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी फिल्म का नाम पठान है। फिल्म में आईएसआई (ISI) को अच्छा दिखाया गया है। ये भारत की स्प्रिट है, जो किसी नफरत और जजमेंट से परे हैं। यहीं बात है जो इसे महान बनाती है।

उन्होंने आगे लिखा, ये भारत का प्यार है जिसने नफरत और दुश्मनों की राजनीति पर जीत दिलाई है। ये सिर्फ एक फिल्म है। लोगों को ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। पठान एक फिल्म है और भारत में गूंजेगा तो जय श्री राम ही। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं।

पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर पिछले दो दिनों में 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article