बॉलीवुड

Pathan देखकर Hrithik Roshan के भी उड़े होश, बोले 'ऐसी मूवी पहले नहीं देखी...'

Hrithik Praises Pathan: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने फिल्म पठान (Pathan) देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने ऐसी मूवी पहले कभी नहीं देखी है। ऋतिक रोशन के अनुसार फिल्म पठान की कहानी कसी हुई है और इसका धमाकेदार म्यूजिक थिएटर में काफी अच्छा लगता है। उन्होंने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की भी तारीफ की है कि उन्होंने इतनी कमाल की मूवी बनाई है।

Image

Pathan देखकर Hrithik Roshan के भी उड़े होश, बोले 'ऐसी मूवी पहले नहीं देखी...'

Hrithik Praises Pathan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शक लगातार पठान के टिकिट खरीद रहे हैं और इसे थिएटर्स में जाकर एन्जॉय कर रहे हैं। आम दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज पर भी पठान का खुमार चढ़ा दिखाई दे रहे है। बड़े-बड़े स्टार्स फिल्म पठान को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और वहां से ट्वीट करके बता रहे हैं कि उन्हें पठान मूवी कैसी लगी? अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी फिल्म पठान देखने के लिए गए और उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई है। ऋतिक रोशन ने फिल्म पठान की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा मूवी पहले कभी नहीं देखी है। ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम की भी जमकर तारीफ की और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को बधाई दी कि उन्होंने एक बार फिर से इतनी शानदार मूवी दी है।

ऋतिक रोशन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'क्या फिल्म थी ये.. कमाल का विजन था, मैं ऐसा पहले कभी कुछ नहीं देखा। कसा हुआ स्क्रीनप्ले, धमाकेदार म्यूजिक और लगातार आने वाले ट्विस्ट ने मुझे हिलने नहीं दिया। सिद्धार्थ तुमने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। आदित्य चोपड़ा आपकी बहादुरी को सलाम है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम आप सभी को बधाई।'

ऋतिक रोशन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ दो फिल्में कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। ऋतिक रोशन ने पहली बार सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म बैंग बैंग के लिए हाथ मिलाया और फिर दूसरी बार दोनों वॉर के लिए साथ आए थे। ये दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में हिट रही थीं और दर्शकों ने इन्हें खूब प्यार दिया था। ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद तीसरी बार फिल्म फाइटर के लिए साथ आ रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article