भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों को आपने देश की सीमाओं की रक्षा करते और मुश्किल हालात में लोगों की मदद करते हुए देखा होगा लेकिन जब यही जवान श्रद्धा और भक्ति के रंग में नजर आते हैं, तो उनका यह रूप भी लोगों का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो चर्चा में है, जिसमें भारतीय सेना के जवान माता रानी की डोली उठाए दिख रहे हैं। यह नजारा लोगों को भावुक कर रहा है और भक्ति के साथ सेवा की भावना को भी दिखा रहा है।
माता रानी की डोली उठाते दिखे जवान
वायरल वीडियो (Viral Video) में भारतीय सेना के कुछ जवान माता रानी की डोली उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जवान अपनी वर्दी में हैं और पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस धार्मिक परंपरा का हिस्सा बने हुए है। जवानों की एक टोली मां की डोली के आगे-आगे चल रही है और उनके पीछे आर्मी बैंड अपने वाद्ययंत्रों से धुन निकालते हुए चल रहे हैं। यहां जवानों का जोश देखते बन रहा है। सभी लोग नाचते-गाते आगे बढ़ते दिख रहे हैं। यह नजारा देखने में बेहद ही खास लग रहा है। जहां देश की सेवा करने वाले सैनिकों का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
फौजी वर्दी में सेवा और मन में भक्ति
सेना के जवान अपनी ड्यूटी के दौरान अनुशासन, हिम्मत और जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हैं। वहीं, इस वीडियो (Video) में वे आस्था से जुड़े एक आयोजन का हिस्सा बनते दिखाई दे रहे हैं। सेना के जवानों की जिंदगी अनुशासन और जिम्मेदारियों से भरी होती है। वे अक्सर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में जब वे किसी धार्मिक परंपरा में शामिल होते नजर आते हैं, तो यह उनके जीवन के एक अलग पहलू को सामने लाता है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है।
जवानों का यह अंदाज जीत रहा लोगों का दिल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bharatfyi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग जवानों के इस भक्ति और उत्साह को देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
