बॉलीवुड

Pathan देखकर निकले दर्शक ने #BoycottPathaan गैंग को सुनाई खरी-खोटी, बोले 'मेरा शाहरुख खान ऐसी फिल्म...'

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) देखने के बाद एक दर्शक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग बिना देखे इस मूवी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें एक बार थिएटर जरूर आना चाहिए क्योंकि इसमें देशविरोधी कोई चीज ही नहीं है। दर्शक के अनुसार जल्द ही वो अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमाघर लौटेगा क्योंकि पठान शानदार मूवी है, जिसे फैमिली के साथ देखा जाना चाहिए।

Image

Pathan देखकर निकले दर्शक ने #BoycottPathaan गैंग को सुनाई खरी-खोटी, बोले 'मेरा शाहरुख खान ऐसी फिल्म...'

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज मूवी पठान (Pathaan) को लेकर कुछ वक्त पहले काफी हंगामा मचा था। फिल्म पर देश की बेइज्जती और एक खास धर्म की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। कुछ लोग फिल्म पठान के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने मेकर्स को धमकी दे डाली थी कि वो इसे रिलीज न करें वरना थिएटर्स में तोड़फोड़ हो सकती है। फिल्म पठान के मेकर्स ऐसे लोगें की धमकियों से नहीं डरे क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी फिल्म में देशविरोधी कोई चीज नहीं है। शाहरुख खान ने फिल्म पठान को तय समय पर रिलीज किया और इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

फिल्म पठान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसकी बदौलत शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करने में कामयाब रहे हैं। शाहरुख खान की पठान ने दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म पठान को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। दर्शक लगातार शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म बता रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पठान देखकर निकला दर्शक #BoycottPathaan गैंग को जमकर लताड़ता नजर आ रहा है। यह दर्शक वीडियो में बोलता दिख रहा है कि पठान को दिखाने के लिए वो जल्द ही अपने परिवार को लेकर सिनेमाघर आएगा क्योंकि इस फिल्म में देशविरोधी कुछ नहीं है। दर्शक के अनुसार, 'मैं पठान देखकर निकला हूं और यह कह सकता हूं कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। यह फिल्म देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। जो लोग इसके विरोध में खड़े थे उन्हें भी यह मूवी देखनी चाहिए। बिना देखे वो लोग इसका विरोध कर रहे थे। आज मैंने यह मूवी देखी है, कल मेरे बच्चे देखें और परसो मेरा पूरा परिवार इसे देखेगा। मैं तो यही कहूंगा कि मेरा शाहरुख खान, मेरा पठान ऐसे ही शानदार फिल्में बनाता रहे।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article