बॉलीवुड

Tiger Shroff के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया। इसके बाद अब पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और रेलवे स्टेशनों पर आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

Image

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज (Pic Credit: Instagram)

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़ा फायरिंग मामले लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनका इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा)

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज

मुंबई पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना के संबंध में ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने और हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है। घटना में घायल हुए दोनों लोगों की डिटेल्स और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश

घटना के बाद फरार हुए आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस रेलवे स्टेशनों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गोलीबारी के बाद तीनों आरोपी किस रास्ते से फरार हुए और वे किस रेलवे स्टेशन पर उतरे। पुलिस की नजर लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों पर भी है ताकि आरोपियों की संभावित आवाजाही का पता लगाया जा सके। इसके अलावा हमलावरों को पकड़ने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पुलिस वैन में सिर झुकाए आए नजर)

दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मांगी गई मदद

तीन अज्ञात हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच को और बढ़ा दिया गया है। रेलवे स्टेशनों की CCTV फुटेज, संभावित यात्रा मार्गों और कई सुरागों की जांच के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले में हमलावरों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में आगे होने वाले खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article