Disha Patani Visits Tiger Shroff's House: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के जुहू इलाके में कथित तौर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद फैन्स बेहद चिंतित हैं। टाइगर श्रॉफ की फैमिली में भी इस समय टेंशन बढ़ गई है। टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दिशा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के आने के बाद कुछ समय बाद आईं। टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस घटना के बाद अब अभिनेता की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा)
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी
मुंबई के जुहू इलाके में हुई कथित गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी देर रात पहुंचीं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिशा बांद्रा के कार्टर रोड स्थित अभिनेता के घर पर पहुंचीं। एक्ट्रेस जामनगर में आयोजित JioGreen 2026 नवरात्रि समारोह में परफॉर्म करने के बाद मुंबई पहुंची थीं। दिशा और टाइगर कई बार अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पुलिस वैन में सिर झुकाए आए नजर)
इसके अलावा दिशा और टाइगर श्रॉफ की बहन अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में फायरिंग की खबर सामने आने के बाद दिशा का टाइगर के घर पहुंचना उनके करीबी रिश्ते और अभिनेता के प्रति चिंता के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद एक ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर तीन से चार गोलियां चलाई गईं। इस समय मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी टाइगर श्रॉफ से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी की घटना की निंदा की।
