बॉलीवुड

Jaya Bachchan ने रिपोर्टर का माइक हटाया तो Kangana Ranaut ने कसा तंज, बोलीं- 'नहीं बताऊंगी'

कंगना रनौत ने जया बच्चन के वायरल वीडियो पर तंज कसा है। प्रदर्शन के दौरान जया द्वारा रिपोर्टर का माइक हटाने का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने मजाकिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है।

Image

कंगना रनौत ने कसा तंज (pic credit-instagram)

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर जया बच्चन (Jaya Bachchan) पर निशाना साधती नजर आई हैं। जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रदर्शन के दौरान एक रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती दिखीं। वीडियो सामने आते ही कंगना ने भी इस पर चुटकी लेने में देर नहीं की। उन्होंने वायरल वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जया के अंदाज पर ऐसा तंज कसा, जिसने इस पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया।(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Priyanka Chopra भी हुईं ‘देहाती मैडम’ यशोदा लोधी की फैन, अंग्रेजी सिखाने का अंदाज जीत रहा दिल)

कंगना रनौत ने कसा तंज

एक्ट्रेस जया बच्चन के वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'जब आप अपनी बात रखने के लिए पूरी दुनिया के सामने धरने पर बैठते हैं और उसी वक्त आपसे पूछा जाता है कि आखिर आप कहना क्या चाहती हैं, तो जया बच्चन जी का जवाब होता है- नहीं बताऊंगी.' इसके आगे कंगना ने दो हंसने वाली इमोजी भी बनाई। बता दें कि इस पोस्ट पर तमाम लोग रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से एक प्रदर्शन मार्च निकाला गया था। इसी दौरान जया बच्चन से एक रिपोर्टर ने प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के हाथ में मौजूद एक पोस्टर को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर जया ने कहा, “मामले को मत घुमाइए।” जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आखिर मामला क्या है, तो जया ने जवाब दिया, “नहीं बताऊंगी।” इसी बातचीत के दौरान वह रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती हुई भी नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

kangana ranaut story

कंगना रनौत ने कसा तंज (pic credit-instagram)

बताते चलें कि जया बच्चन के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स भी बंटे नजर आए। कुछ लोगों ने उनके व्यवहार को रूखा और घमंडी बता दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने जया बच्चन के मीडिया के साथ व्यवहार पर सवाल उठाया हो। दोनों के बीच पहले भी कई मौकों पर बयानबाजी देखने को मिल चुकी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article