बॉलीवुड

अफेयर की अफवाहों के बीच Govinda ने Komal Rani संग दिए 'Roopa' मूवी के लिए दिए पोज, पिक्स हुईं वायरल

Govinda-Komal Pose Together: हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। देखते ही देखते ये पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

Image

गोविंदा और कोमल ने साथ में दिए पोज (Pics Credit: Instagram)

Govinda-Komal Pose Together: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर गोविंदा कई महीनों से लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म 'रूपा' में गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने इंटरनेट पर कई पिक्स शेयर की हैं। गोविंदा और कोमल की ये सभी पिक्स चर्चा का विषय बन गई हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन के दौरान सामने आई नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग और खास अंदाज देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल)

फोटोज में दिखी गोविंदा-कोमल की शानदार केमिस्ट्री

हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक शानदार आउटडोर लोकेशन पर पोज देते नजर आ रहे हैं। कोमल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रूपा की बेहद प्यारी झलक।' फोटोज में गोविंदा सफेद शर्ट और मैचिंग ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने दिखाई दिए। उनके लुक को बड़े सनग्लासेस और पिंक पॉकेट स्क्वायर ने आकर्षक बना दिया है।

वहीं दूसरी ओर कोमल रानी लैवेंडर कलर की खूबसूरत साड़ी और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले पर्पल ब्लाउज में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, चूड़ियों और रिंग के साथ पूरा किया। इन पिक्स में दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Box Office: 8 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणबीर-यश की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

गोविंदा और कोमल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक नंबर भाभी।' जबकि दूसरे ने दोनों की तारीफ में लिखा, 'बहुत प्यारी है पिक्स।' इसके अलावा कई यूजर्स ने गोविंदा को उनके पुराने अंदाज में याद करते हुए 'Hero No 1' बताया है।

बताते चलें गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को जल्द ही फिल्म 'रूपा' में देखा जाएगा। इस मूवी को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। खास बात यह है कि गोविंदा फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article