Qala Twitter Review: हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Bablil Khan) की डेब्यू फिल्म कला (Qala) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये साइकोलॉजिकल म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में 1930 से लेकर 40 तक के भारत को दिखाया गया है। कला एक युवा, प्लेबैक सिंगर की कहानी है। दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया है। ये फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। लोगों ने इस फिल्म को मास्टरपीस बताया है। बाबिल की इस फिल्म को देखने के बाद फैंस को याद आए इरफान खान।
तृप्ति ड्रिमी, स्वाष्तिक और बाबिल लीड रोल में है। बाबिल ने बढ़िया काम की है। अमित त्रिवेदी का म्यूजिक कमाल का है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। बाबिल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने इस फिल्म के हर दृश्य पर बहुत काम किया है। उन्होंने कहा था मैंने 2 सालों में बतौर एकटर खुद को बढ़ते हुए देखा है। मैं हर काम को पूरी सिद्दत के साथ करता हूं।
यूजर्स ने बाबिल की फिल्म को बताया मास्टर पीस
एक यूजर ने लिखा, बाबिल को स्क्रीन पर देखना। ऐसा लगता है कि कोई हमारे परिवार से स्क्रीन पर एक्टिंग कर रहा है। ये एक शानदार फिल्म है। दूसरे यूजर ने लिखा, कला एक शानदार फिल्म है। कला एक परफेक्ट फिल्म है जो दिखाती है म्यूजिक कैसे लोगों को डरा सकता है। यूजर्स का कहना है कि कला एक ऐसी फिल्म है जिसमें बहुत ज्यादा डिटेलिंग की गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, कला में तृप्ति ड्रिमी की परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है।
