बॉलीवुड

मन्नारा चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा, फ्लाइट न चढ़ने देने पर आगबबूला हुई 'जिद' हसीना

Mannara Chopra gets trolled: बॉलीवुड अदाकारा मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि लाख कोशिशों के बाद भी कैसे इंडिगो एयरलाइन ने उन्हें प्लेन में नहीं चढ़ने दिया। मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर कई सारे वीडियोज शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी है। इन वीडियोज की वजह से मन्नारा को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

Image

Mannara Chopra

Mannara Chopra gets trolled: बॉलीवुड अदाकारा मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिनमें वो एयरपोर्ट पर एक जानी-मानी एयरलाइन के व्यवहार के बारे में शिकायत करती दिख रही हैं। मन्नारा चोपड़ा ने वीडियोज में बताया है कि किस तरह से एयरलाइन ने बिना अनाउंसमेंट किए बगैर ही गेट बंद कर दिए और जब वो शिकायत लेकर काउंटर पर पहुंची तब उनकी किसी ने सुनवाई ही नहीं की। मन्नारा चोपड़ा के साथ इन वीडियोज में एक महिला भी नजर आ रही है, जो उनका सपोर्ट कर रही है और मान रही है कि उसे भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है।

मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे कुछ फैंस

मन्नारा चोपड़ा की ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और मान रहे हैं कि एक्ट्रेस के साथ गलत हुआ है। एयरलाइन को गेट बंद करने से पहले उनके नाम के साथ आखिरी बार अनाउंसमेंट करनी चाहिए थी क्योंकि अगर ऐसा किसी जानी-मानी हस्ती के साथ हो सकता है तो फिर किसी के साथ भी हो सकता है।

कुछ लोगों ने ले लिए मन्नारा चोपड़ा के मजे

वीडियो में एक जगह मन्नारा चोपड़ा खुद को सेलेब्रिटी कहती नजर आती हैं। कई सारे लोग उनको इस कमेंट के चलते ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो खुद को सेलेब्रिटी में काउंट करती हैं, यही बड़ी बात है। मन्नारा चोपड़ा की वायरल वीडियो पर एक व्यक्ति ने लिखा है, 'मन्नारा के ये वीडियोज बहुत ही मजेदार हैं। यशराज मुखाते प्लीज इन वीडियोज पर एक गाना बना दो.... हमें मजा आ जाएगा।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'ये तो बिग बॉस से भी मजेदार शो है... मन्नारा प्लीज एयरपोर्ट पर ऐसे वीडियोज बनाया करो और हमारे साथ शेयर किया करो।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article