India Vs England : इंडियन क्रिकेट टीम का टी 20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 वर्ल्डकप के लिए सेमी फिनाले मैच खेला गया। इस मैच में इंडिया हार गई। सभी को उम्मीद थी कि इंडिया इस बार टूर्नामेंट जीत जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेम खेला। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इंडिया के मैच हारने पर दुख जताया है। अर्जुन रामपाल से लेकर फरहान अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है।
अर्जुन रामपाल ने भारत और इंग्लैंड के मैच पर रिएक्ट करते हुए कहा कि भले ही हम सेमी फिनाले नहीं जीत पाए। इंग्लैंड को गेम जीतने की बधाई। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया। दिल टूट गया। अर्जुन रामपाल ने मैच के दौरान कई सारे ट्वीट एक साथ किए हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट
फरहान अख्तर ने लिखा, इंग्लैंड को शानदार खेल के लिए बधाई। भारतीय टीम के लिए हार दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है, लेकिन ये आखिरी दिना है। कहानी खत्म नहीं हुई है । हम और स्ट्रॉन्ग बनेंगे।
नकुल मेहता ने लिखा, मैं आपने प्रोड्यूसर को टेलिग्राम लिखकर दे रहा हूीं कि मैं रविवार को शूट के लिए तैयार हूं।
अजय देवगन ने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, हमेशा टीम इंडिया...
सिंगर राहुल वैद्य ने के एल को किया सपोर्ट। सिंगर ने राहुल के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा कि, लोग केएल राहुल को दोष दे रहे है। हमारा लोग बुरे नहीं है। बात सिर्फ इतनी सी है कि उनकी बल्लेबाजी शानदार थी और हमारे गेंदबाज कुछ भी शानदार नहीं कर सके!
पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने भारत - इंग्लैंड के मैच के दौरान फनी मीम्स शेयर किया है। इस मैच के बाद केआरके ने विराट कोहली पर कसा तंज। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट शेयर किए हैं।
