डायरेक्टर इम्तियाज अली जब भी दिल से कोई प्रोजेक्ट बनाते हैं तो वो दर्शकों के बीच छा जाता है। अब उनकी आखिरी रिलीज मैं वापस आऊंगा ही ले लीजिए, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान बंटवारे का वो दर्द दिखाया जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। इस फिल्म ने दर्शकों को ना केवल रुलाया बल्कि उन्हें इंसानी जान की कीमत भी समझायी। मैं वापस आऊंगा जैसी सफल मूवी देने के बाद इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कसने लगे हैं। खबरें हैं कि वो इस साल नवम्बर के महीने से अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे, जिसकी कास्टिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है।
Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा के साथ कजन ने की थी घटिया हरकत, रोते हुए बोलीं- मेरी मां ने उसे पाला था...
Sharvari और Vedang Raina फिर दिखेंगे साथ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी अगली फिल्म की कहानी चुन ली है और उसके लिए उन्होंने दो स्टार्स भी फाइनल किए हैं। ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि वेदांग रैना और शरवरी ही हैं, जो उनकी मैं वापस आऊंगा में भी दिखे थे। फिल्म का स्क्रीनप्ले लॉक हो चुका है और टीम प्रोडक्शन वर्क में भी लग चुकी है। इम्तियाज अपनी टीम के साथ इन दिनों लोकेशन्स फाइनल कर रहे हैं और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू करने का फैसला लेंगे।
Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Assam Floods: आलिया भट्ट ने जताई चिंता, 'तुरंत राहत' देने की मांग
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, "इम्तियाज अली ने अपनी अगली मूवी का स्क्रीनप्ले लॉक कर लिया है। उनकी टीम इन दिनों शूटिंग की तैयारियां कर रही है। इम्तियाज चाहते हैं कि वो इस नवम्बर से अपनी फिल्म शुरू कर दें। उन्हें लगता है कि वेदांग और शरवरी उनकी फिल्म के लिए परफेक्ट रहेंगे, जिस कारण उन्होंने इन्हें साइन किया है।"
इम्तियाज अली यूं तो अपनी फिल्मों में स्टार्स को रिपीट नहीं करते हैं। जब भी वो कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो कोशिश करते हैं कि नए एक्टर्स के साथ काम करें लेकिन अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होती है तो वो उन्हीं कलाकारों को लेते हैं जो उसके लिए परफेक्ट होते हैं। मैं वापस आऊंगा में दर्शकों ने वेदांग और शरवरी को खूब पसंद किया था, देखना होगा कि इम्तियाज की अगली मूवी में दर्शकों को इनकी जोड़ी कैसी लगेगी।
