Alia Bhatt on Assam Floods: असम में भयंकर बाढ़ की माहौल चिंताजनक बना हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ असम में स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी छोटी नदियों की वजह से हर साल बाढ़ और किनारे टूटने की समस्या होती है। इस बार की बाढ़ में कई घर, सड़कें, खेत और चीजें खराब हो गई हैं। लोगों का जीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। सरकार की टीम अब नुकसान का आकलन कर रही है। लोगों को राहत पहुंचाने और उन्हें फिर से बसने में मदद कर रही है। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने असम में चल रही बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से 'तुरंत राहत' की अपील की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 75 करोड़ रुपये में हुआ 'Ramayana' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स का सौदा, T-Series ने मारी बाजी)
असम में आई बाढ़ पर आलिया भट्ट ने जताई चिंता
मंगलवार रात को आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर असम में आई बाढ़ पर 'तुरंत राहत' की अपील की। उन्होंने अपने फैंस से भी कहा कि वे इस मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करें। आलिया भट्ट ने लिखा, 'असम में भयंकर बाढ़ आई है। पूरे देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर है लेकिन असम बहुत प्रभावित है। अभी बहुत से लोगों की जान चली गई है। 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। कई परिवारों ने अपने घर, जमीन, मवेशी और कईयों ने अपने प्यारे लोगों को भी खो दिया है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Alliance: सोहेल खान ने ली थी तलाक लेने की जिम्मेदारी, Seema Sajdeh ने की एक्स-हस्बैंड की तारीफ)

Alia Bhatt Expresses Concern on Assam Floods.
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'यह हर साल होता है और हम सभी हैरान रह जाते हैं। असम को तुरंत मदद की जरूरत है। इसके बाद भी काफी लंबे समय तक रिकवरी के लिए भी मदद चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे मदद करें, तो मैं अगले कुछ दिनों में कुछ ऑर्गेनाइजेशन के जरिए मदद करने के तरीके बताऊंगी, जो वहां काम कर रहे हैं।' अलिया भट्ट अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी असम के अपने फैंस क्लब के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है।
