Hum Tum Re-Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मेकर्स एक के बाद एक सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने में लगे हुए हैं। बीते कुछ महीनों में निर्माताओं ने अपनी कई मूवीज को री-रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। इसी चलन को देखते हुए अब सैफ अली खान और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'हम तुम' को भी मेकर्स ने री-रिलीज करने का फैसला किया है। तो चलिए देखते हैं कि मेकर्स सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी स्टारर को किसी दिन बड़े पर पेश करेंगे।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'हम तुम' इसी महीने यानी 16 मई को री-रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। यह फिल्म 28 मई, 2004 को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी बेस्ड मूवी को उस समय लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी 'हम तुम' ने सफलता का स्वाद चखा था। सूत्रों ने पुष्टि की है कि 'हम तुम' थिएटर में दोबारा रिलीज होने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कितने रुपये कमाने में सफल रहती है।
बताते चलें 'हम तुम' में अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वहीं दूसरी ओर अभिनेता ने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया है। चोरी पर बनी इस मूवी में सैफ अली खान के साथ निकिता दत्ता और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। दूसरी ओर रानी मुखर्जी भी फिल्म 'मर्दानी 3' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार कर रही हैं।
