बॉलीवुड

ऋतिक रोशन को वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते देख चिंतित हुए फैन्स, वीडियो हुआ वायरल

Hrithik Roshan Injured: सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखते हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन को वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर फैन्स भी चिंता में पड़ गए हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Hrithik Roshan Injured: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में पैपराजी के कैमरे में ऋतिक रोशन का एक वीडियो कैद हुआ है, जिसे देख अभिनेता के फैन्स को चिंता बढ़ गई है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन को वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते हुए देखा जा सकता है। ऐसा अलग रहा है कि ऋतिक रोशन को चोट लगी है। ऋतिक रोशन को इस हालत में देखकर फैन्स उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

वॉकिंग स्टिक की हेल्प लेकर चलते दिखे ऋतिक रोशन

बीते शनिवार की रात को ऋतिक रोशन का यह वीडियो सामने आया, जिसने फैन्स की चिंता को बढ़ा दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन वॉकिंग स्टिक की हेल्प लेकर गाड़ी को ओर वॉक करते हुए जा रहे हैं। सुकून की बात यह है कि ऋतिक रोशन को वॉक करते हुए देखकर फैन्स की सांस में सांस आ गई है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ऋतिक रोशन को यह चोट कैसे लगी है? इस दौरान ऋतिक रोशन ने पैपराजी से भी मुलाकात नहीं की। इस दौरान ऋतिक रोशन को कैप लगाए हुए नार्मल लुक में देखा गया।

ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए भी जाने-जाते हैं। एक यूजर ने ऋतिक रोशन का यह वीडियो देखकर कमेंट में लिखा, 'कृष घायल हो गया है।' वहीं दूसरी ने लिखा, 'ऋतिक रोशन को ये चोट कैसे लगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में असफल रही। इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आए थे। अब आने वाले दिनों में ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष 4' में दिखाई देंगे। इस मूवी के निर्देशन की कमान भी ऋतिक रोशन के ही हाथों में होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article