बॉलीवुड

Vikram Vedha Release: रिलीज को तैयार 'विक्रम वेधा', जानें कास्ट, डायरेक्टर, रिलीज जैसी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:00 AM IST

VIKRAM VEDHA Release Update: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) का हिंदी रीमेक रिलीज के लिए तैयार है। 30 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों पहुंच रही है।

Image

Vikram Vedha Release: रिलीज को तैयार 'विक्रम वेधा', जानें कास्ट, डायरेक्टर, रिलीज जैसी हर जानकारी

KEY HIGHLIGHTS
'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) का हिंदी रीमेक रिलीज के लिए तैयार है।
30 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों पहुंच रही है।
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

VIKRAM VEDHA Release Update: साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) का हिंदी रीमेक रिलीज के लिए तैयार है। 30 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों पहुंच रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 'विक्रम वेधा' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 45 लाख रुपये हुई है। माना जा रहा है कि इसमें अभी और इजाफा होगा। हालांकि जैसी उम्मीद थी, एडवांस बुकिंग वैसी नहीं खुल सकी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। ऋ‍तिक रोशन और सैफ अली खान का अवतार भी दर्शकों को रास आ रहा है।

विक्रम वेधा कास्ट (Vikram Vedha Cast)

'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) लीड रोल निभाने वाले हैं। बीते कुछ वर्षों में ऋतिक रोशन ने वॉर, सुपर 30 जैसी फ‍िल्‍मों से पर्दे पर दमदार वापसी की है। इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी नजर आएंगे और वो भी वर्दी पहनकर पुल‍िसवाले के रोल में। एक तरह से इस फ‍िल्‍म में ऋतिक और सैफ का पर्दे पर दमदार मुकाबला होने वाला है। तमिल फिल्म विक्रम वेधा के आगामी रीमेक में ये दोनों स‍ितारे एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे। विक्रम वेधा' में राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम रोल करते नजर आएंगे।

विक्रम वेधा डायरेक्टर (Vikram Vedha Director)

मेकर्स ने रिलीज के ल‍िए 30 सितंबर 2022 की तारीख तय की है। पुष्‍कर और गायत्री मिलकर ही हिंदी रीमेक का निर्देशन करेंगे। आमिर खान ने भी तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिन्दी रीमेक के लिए हामी भरी थी। कहा जा रहा था कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी और ये रोल ऋतिक रोशन के खाते में आ गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान भी फ‍िल्‍म भूत पुलिस और आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। वहीं ऋतिक रोशन मधु मंटेना की रामायण के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। ऋतिक रोशन वार के न‍िर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म फाइटर में भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article